सैफई पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
11 बाइक चोर गिरफ्तार 12 मोटर साईकिल बरामद

पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 11 सदस्यों को किया गिरफ्तार
अभिनन्दन जैन क्राइम ब्यूरो इटावा

सैफई पुलिस को बड़ी सफलता मिली
इटावा- सैफई पुलिस की बड़ी सफलता मिली। 11 अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार । कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 अवैध जिं दा कारतूस 315 बोर, 2 अवैध चाकू, व 12 मोटरसाइकिल भिन्न-भिन्न जगहों से चोरी की गयी एवं 1 मोटरसाइकिल खुले हुये पुर्जे की, 1 मोटरसाइकिल का इंजन ( कुल 13 चोरी की मोटरसाइकिलें) बरामद की गयी जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी व एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र के निर्देशन के क्रम में थाना सैफई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मुचेहरा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई की 3 चोरी की मोटरसाइकिल पर 6 व्यक्ति सवार होकर पीजीआई से मुचेहरा वाले रोड की तरफ आ रहे हैं । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना सैफई पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग की जाने लगी इसी दौरान 3 मोटर साइकिल आती दिखायी दी जिन्हें पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर 6 व्यक्तियों को 3 चोरी की मोटर साइकिल सहित मुचेहरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया ।पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्तियों से नाम/पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो सोनू यादव के कब्जे से 1 तमन्चा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, गुलशन उर्फ गुल्ला के कब्जे से 1 अवैध छुरा, तथा दीपक यादव के कब्जे से 1 अवैध छुरा बरामद किये गये । बरामद मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग अपने साथियों के साथ मिलकर सैफई पीजीआई एवं अन्य जनपदों से रैकी करके मोटर साइकिल की चोरी करते हैं तथा मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस (UP76AL5366) के सम्बन्ध में बताया कि यह मोटर साइकिल को हमने पीजीआई गेट सैफई से चोरी की थी । पल्सर व एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में बताया कि इन्ही मोटरसाइकिलों से हम लोग रेकी करते हैं और मौका मिलते ही मोटरसाइकिल चोरी कर लेते हैं और बताया कि हम लोगों ने पूर्व में चोरी की गयी मोटरसाइकिलों को सैफई रेलवे स्टेशन के पास बने एक कमरे में छुपा रखा है जहां हमारे अन्य 5 साथी मोटरसाइकिल के पुर्जे खोलकर एक दूसरी मोटरसाइकिलों में बदल रहे हैं । अभियुक्तों की निशादेही के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 5 अन्य अभियुक्त एवं चोरी की गयी कुल 10 मोटर साइकिल तथा 1 मोटर साइकिल का इन्जन बरामद किया गया ।पुलिस टीम निरीक्षण भूपेन्द्र सिंह राठी प्रभारी थाना सैफई, उपनिरीक्षक हेमन्त कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय दुबे, कांस्टेबल परविन्द कुमार, कांस्टेबल छोटे लाल, का0 संदीप कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार, कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल हिमांशू , कांस्टेबल बब्लू कुमार, कांस्टेबल आदित्य तोमर, कांस्टेबल सुमित कुमार द्वारा कार्यवाही की गई। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी द्वारा 25,000 रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया है




