पुलिस ने 14 घंटे मे किया हत्या का खुलासा मुठभेड़ मे दो गिरफ्तार एक के पैर मे लगी गोली
जन्मदिन पार्टी मे हत्या करने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

जन्मदिन की पार्टी में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 14 घंटे मे किया खुलासा
इटावा क्राइम ब्यूरो अभिनन्दन जैन 
पुलिस मुठभेड़ मे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इटावा-पुलिस को बड़ी सफलता मिली।मात्र 14 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया।कब्जे से 1 तंमचा 315 बोर (आलाकत्ल), 2 खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस, 1 मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद किये गये। वादी रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 नाहर सिंह यादव निवासी झिन्दुआ पोस्ट सिरसा थाना भरथना जनपद इटावा द्वारा थाना बसरेहर पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि उसका पुत्र अपने दोस्त अंकित निवासी ग्राम नगला वल्लभ के यहां बर्थडे पार्टी में गया था । जहां पर अतुल निवासी ग्राम संतोषपुर घाट से पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर मेरे पुत्र कृष्णा यादव उर्फ एलिस से कहासुनी हो गई । इसी दौरान अतुल ने मेरे पुत्र को जान से मारने की धमकी दी । कुछ समय बाद अतुल अपने दोस्त के साथ मोटर साइकिल पर वापस सिरसा रोड चम्पानेर तिराहे पर मेरे पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी । सूचना पर तत्काल थाना बसरेहर पर मु0अ0सं0 04/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।एसएसपी द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु एसओजी/सर्विलांस एवं थाना बसरेहर पुलिस टीम का गठन किया गया ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रात्रि को एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना बसरेहर पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पत्तापुरा नहर पटरी के पास चैकिंग कर रही थी । इसी दौरान 2 मोटर साइकिल सवार आते हुए दिखाई दिये । जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी तो 1 गोली अभियुक्त अतुल पाल उर्फ जीतू पुत्र महेन्द्र के बायें पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में उसके साथी पंकज पुत्र शिवनाथ सहित गिरफ्तार किया गया ।पकड़े गये अभियुक्तों से नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से कब्जे से 1 तंमचा 315 बोर (आलाकत्ल), 2 खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस, 1 मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद किये गये एवं पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि थाना बसरेहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किल्ली रोड चम्पानेर मोड़ के पास एक युवक एलिस यादव उर्फ़ कृष्णा पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी ग्राम झिंदुआ, थाना भरथना, जनपद इटावा की गोली मारकर हत्या उन्होंने ही की थी । पुलिस टीम प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय टीम बसरेहर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सौरभ सिंह मय टीम द्वारा कार्यवाही की गई




