इकदिल बिजली घर में सादगी और सौहार्द की मिसाल, कंप्यूटर ऑपरेटर का जन्मदिन ऑफिस में बना खास
बिजली विभाग के एसडीओ प्रेम चंद्र ने स्वयं केक कटवाकर अंकित माथुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इकदिल बिजली घर में सादगी और सौहार्द की मिसाल, कंप्यूटर ऑपरेटर का जन्मदिन ऑफिस में बना खास
इकदिल। इटावा
इकदिल बिजली घर पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित माथुर का जन्मदिन मंगलवार को कार्यालय परिसर में बेहद सादगी और आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ प्रेम चंद्र ने स्वयं केक कटवाकर अंकित माथुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
एसडीओ प्रेम चंद्र द्वारा कार्यालय में एक कर्मचारी का जन्मदिन मनाना विभागीय एकता और मानवीय संवेदनाओं की एक अद्भुत मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। इस छोटे लेकिन भावनात्मक आयोजन से कर्मचारियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय का माहौल बेहद खुशनुमा रहा। मौजूद कर्मचारियों ने भी अंकित माथुर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बिजली विभाग में इस तरह के सौहार्दपूर्ण व्यवहार की क्षेत्र में सराहना हो रही है, जिससे यह संदेश गया कि अधिकारी और कर्मचारी मिलकर ही मजबूत कार्यसंस्कृति का निर्माण करते हैं।
इस मौके पर SDO के साथ विभाग के कर्मचारी सोनू सुमित आदि समस्त स्टॉफ मौजूद रहा



