, थाना इकदिल प्रभारी को स्वर्ण पदक व आरक्षी को उत्कृष्ट पदक, जिले में खुशी की लहर
इटावा पुलिस का बड़ा मान

इटावा पुलिस का बढ़ा मान, थाना इकदिल प्रभारी को स्वर्ण पदक व आरक्षी को उत्कृष्ट पदक, जिले में खुशी की लहर 
इटावा जनपद के लिए गर्व का विषय सामने आया है। थाना इकदिल के थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी पुलिसिंग के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, वहीं थाना इकदिल में तैनात आरक्षी धीरेंद्र दुबे को भी अपने बेहतर कार्य और अनुशासन के लिए उत्कृष्ट पदक प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी का माहौल व्याप्त है।
पदक मिलने की खुशी में ग्रामीण पत्रकार संघ के इटावा जिला अध्यक्ष पत्रकार रवि दुबे के नेतृत्व में थाना इकदिल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान एवं आरक्षी धीरेंद्र दुबे को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि थाना इकदिल की पुलिस टीम ने अपराध नियंत्रण, जनसंपर्क और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय कार्य किया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगा है और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दोनों पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे पूरे जनपद के लिए प्रेरणास्रोत




