सपा कार्यालय पर संत रविदास व संत नरहरिदास जी की जयंती श्रद्धा से मनाई गई
संत समरसता और भक्ति के संदेश को किया नमन

संत समरसता और भक्ति के संदेश को किया नमन
: सपा कार्यालय पर संत रविदास व संत नरहरिदास जी की जयंती श्रद्धा से मनाई गई
रवि दुबे संवाददाता इटावा
इटावा।
आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महान संतों की परंपरा को नमन करते हुए संत रविदास जी एवं संत नरहरिदास जी सोनार की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दोनों महान संतों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि संत रविदास जी 15वीं–16वीं शताब्दी के महान भारतीय रहस्यवादी कवि, समाज सुधारक और भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत थे। उन्होंने जाति-पांति और सामाजिक आडंबरों का कड़ा खंडन करते हुए समरसता, पवित्रता और भाईचारे का संदेश दिया। संत रविदास जी का जीवन सादगी, परोपकार और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण की प्रेरणा देता है, जिसे आज के समाज को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
उन्होंने आगे बताया कि संत नरहरिदास जी 13वीं–14वीं शताब्दी के महाराष्ट्र के प्रसिद्ध वारकरी संत, कवि और कट्टर शिव भक्त थे। वैराग्य और त्याग के प्रतीक संत नरहरिदास जी ने अपना संपूर्ण जीवन ईश्वर भक्ति और मानव कल्याण को समर्पित कर दिया। उनके विचार समाज को आध्यात्मिक मजबूती और नैतिक दिशा प्रदान करते हैं। सपा जिला अध्यक्ष ने दोनों महान संतों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर इटावा सदर से प्रत्याशी रहे सर्वेश शाक्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, सपा जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, जिला सचिव प्रदीप सोनी, दीपी सिंह, प्रवीण कुशवाहा, राजपाल सिंह यादव, किशन यादव (जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी), फरहान शकील (जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा), बृजेंद्र यादव (सेक्टर प्रभारी), सपा नेता संतोष राजपूत, सपा नेत्री नम्रता सिंह दोहरे, सपा जिला समिति के पूर्व सदस्य अरविंद यादव, बृजेश यादव, लाल दीपू यादव, नरेंद्र प्रजापति, अखिलेश वर्मा, हुकुम सिंह यादव, अंकुर यादव, राणा प्रताप सिंह, जीतू जसवंत नगर, आशीष टिंकू, पूरन सिंह यादव, मोहम्मद अख्तर कपिल, अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संतों के आदर्शों पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।




