E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इटावा शहर मे डीएम व एसएसपी ने किया फ्लेग मार्च

होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण

के त्यौहार पर डीएम व एसएसपी ने पुलिस बल के सड़कों पर उतारे किया फ्लैग मार्च होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण

इटावा-होली एवं रमज़ान सहित आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही चिन्हित होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे कार्यक्रम सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर अभयनारायण राय सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।जनपद पुलिस द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत सतत भ्रमणशील गश्त, पिकेट ड्यूटी, ड्रोन/सीसीटीवी निगरानी एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जा सके। पुलिस द्वारा समस्त जनपदवासियों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!