इकदिल थाने में पुलिस-पत्रकारों का रंगों भरा होली मिलन, सुरक्षा के बीच गूंजा भाईचारे का संदेश
इकदिल पुलिस ने धूम धाम से मनाया थाने मे होली का पर्व

इकदिल थाने में पुलिस-पत्रकारों का रंगों भरा होली मिलन, सुरक्षा के बीच गूंजा भाईचारे का संदेश

इटावा। होली के पावन पर्व पर थाना इकदिल क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और पूरे क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त करती रही। बुधवार को होली के त्योहार के दौरान थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान व कस्बा इंचार्ज मंजीत दयाल ने पुलिस फोर्स के साथ इकदिल क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सतर्कता के चलते क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी और लोगों ने हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार मनाया।
होली के पर्व के बाद गुरुवार को थाना इकदिल परिसर में पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। रंगों और खुशियों के माहौल में पुलिसकर्मियों ने एकजुटता और सद्भाव का उदाहरण पेश किया।
इस मौके पर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, कस्बा इंचार्ज मंजीत दयाल, धीरेन्द्र दुबे, सचिन बाजपेयी, पुष्पेंद्र, नवेंदर, राहुल मिश्रा सहित थाना इकदिल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकार भी शामिल हुए। पत्रकार उमेश राठौर, कुलदीप राजपूत, राजकुमार प्रजापति, मंगल सिंह राठौर, इंदौआ विकास त्रिपाठी आदि ने पुलिसकर्मियों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस व पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।




