E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इटावा में स्कूलों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

इटावा पुलिस कई बड़ी कार्यवाही कई थानो के अंतर्गत चोरी के मामले थे दर्ज

 

इटावा में स्कूलों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

 

इटावा:

जनपद में लगातार हो रही विद्यालयों में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसओजी व सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान और हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग लॉयन सफारी रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापा मारकर चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान इलाकों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों को निशाना बनाते थे। विशेष रूप से गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के दौरान चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जिससे वारदात का देर से पता चल सके।

गिरोह द्वारा स्कूलों से इन्वर्टर, टीवी, कंप्यूटर, पंखे, गैस सिलेंडर तथा मिड-डे-मील का सामान चोरी किया जाता था। चोरी के बाद सामान को एकत्र कर बेच दिया जाता था और आपस में पैसे बांट लिए जाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एलईडी टीवी, एसी, इन्वर्टर, बैटरियां, कंप्यूटर उपकरण, 6 गैस सिलेंडर, सीसीटीवी कैमरे, मिड-डे-मील के बर्तन, औजार व 9,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा एक तमंचा, तलवार और छुरा भी बरामद हुआ है।

जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के खिलाफ जनपद के कई थानों—भरथना, सैफई, इकदिल, सिविल लाइन, बढ़पुरा, बिठौली और बकेवर—में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!