ऑटो लूट का लवेदी पुलिस ने किया खुलासा एक गिरफ्तार एक फरार
ऑटो लूट की घटना को कारित करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया

*ऑटो लूट की घटना को कारित करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया।*
*लवेदी इटावा।*
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना लवेदी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।ऑटो लूट की घटना को कारित करने वाले एक अभियुक्त को लवेदी पुलिस ने गिरफ्तार किया,तथा कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर,एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक ऑटो जो लूटा हुआ UP75BT6241 बरामद किया गया।
जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं लूट/चोरी/छिनैती की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक-09/10-05-2026 की रात्रि को थाना लवेदी पुलिस द्वारा ददौरा पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी।इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक-01-05-2026 को थाना लवेदी क्षेत्रान्तर्गत ऑटो की लूट कारित करने वाले अभियुक्त ऑटो को लेकर नवादा खुर्द की तरफ से आ रहे हैं,जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो अभियुक्त ऑटो को लेकर भागने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर एक अभियुक्त विनय कुमार चौहान उर्फ मनू को गिरफ्तार किया गया,तथा अभियुक्त का एक साथी अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।
पकड़े गये अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक-01-05-2026 को थाना लवेदी क्षेत्रान्तर्गत ऑटो की लूट मेरे व मेरे साथी द्वारा की गयी थी,तथा अवैध असलहा अपराध कारित करने के उद्देश्य से अपने पास रखते हैं।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विनय सिंह चौहान उर्फ मनू पुत्र उपेन्द्र चौहान निवासी नवादा खुर्द कला थाना लवेदी जनपद इटावा है।
इस लूट की घटना का सफल अनावरण थाना प्रभारी निरीक्षक लवेदी अनिल कुमार विश्वकर्मा,उपनिरीक्षक जितेन्द्र चौधरी,हेड कांस्टेबल अमित यादव,कांस्टेबल अर्पित कुमार, कांस्टेबल हेमन्त कुमार,चालक हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने किया।।




