जसवंतनगर पुलिस का सराहनीय कार्य आधी रात में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित घर पहुँचाया
इटावा पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि आमजन की सेवा, सुरक्षा और विश्वास के लिए हर समय तत्पर है।

जसवंतनगर पुलिस की इंसानियत: आधी रात में वृद्धा को सुरक्षित घर पहुँचाया
इटावा
जनपद इटावा में थाना जसवंतनगर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। आधी रात करीब 12 बजे छिमरा रोड पर एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला अकेली और असहाय अवस्था में खड़ी मिलीं, जो अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं।
पुलिस टीम ने तुरंत रुककर महिला से बातचीत की। महिला ने अपना नाम सुमित्रा देवी निवासी ग्राम रायनगर बताया और घर पहुँचने में असमर्थता जताई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने बिना देर किए उन्हें सरकारी वाहन से सकुशल उनके घर पहुँचाया।
इस सराहनीय कार्य से न सिर्फ महिला ने खुद को सुरक्षित महसूस किया, बल्कि उनके परिजनों ने भी इटावा पुलिस का दिल से आभार जताया।
यह घटना साबित करती है कि इटावा पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि आमजन की सेवा, सुरक्षा और विश्वास के लिए हर समय तत्पर है।




