गलत खाते में ट्रांसफर हुए 33 हजार रुपये इटावा पुलिस ने वापस कराए
बकेवर पुलिस का सराहनीय कार्य

गलत खाते में ट्रांसफर हुए 33 हजार रुपये इटावा पुलिस ने वापस कराए
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना बकेवर साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के गलत खाते में ट्रांसफर हुए 33 हजार रुपये वापस कराए। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से पीड़िता ने राहत की सांस ली और इटावा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार थाना बकेवर क्षेत्र के लखना स्थित कालिका मोहल्ला निवासी रोशनी पुत्री वीरू ने थाना बकेवर साइबर सेल में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके द्वारा गलती से 33 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। बाद में जब उन्होंने संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बकेवर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष बकेवर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने संबंधित खाते की जानकारी जुटाई और खाताधारक से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की पूरी धनराशि वापस करा दी।
अपने रुपये वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने खुशी जाहिर करते हुए इटावा पुलिस एवं एसएसपी इटावा का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्य में थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल अपिल कुमार तथा कांस्टेबल पंकज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन लेन-देन करते समय खाते की जानकारी सावधानीपूर्वक जांच लें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, cybercrime.gov.in� अथवा स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराएं।



