E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

यमुना में नहाते समय दो किशोर डूबे, तलाश में जुटी पुलिस व एनडीआरएफ टीम

मौके पर पहुँचे सिटी मजिस्ट्रेट व बढ़पुरा थाना फ़ोर्स

*यमुना में नहाते समय दो किशोर डूबे, तलाश में जुटी पुलिस व एनडीआरएफ*

इटावा। जनपद इटावा के थाना बढ़पुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनवारा के पास यमुना नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करण (11 वर्ष) पुत्र मुकेश बाबू निवासी ग्राम सोनवारा तथा अमित (15 वर्ष) पुत्र रामवीर निवासी ग्राम मानिकपुर, तहसील करहल रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

साथ में मौजूद बच्चों ने घटना की जानकारी गांव पहुंचकर परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बढ़पुरा पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट, तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

घटना के बाद नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। प्रशासन द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश कराई जा रही है। एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन में जुट गई है।

समाचार लिखे जाने तक दोनों किशोरों का कोई पता नहीं चल सका था। प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहा है तथा उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। परिजन अपने बच्चों की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए नदी किनारे डटे हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!