अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसएसपी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
पुलिस लाइन मे हुआ योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसएसपी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

इटावा-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में थीम के अंतर्गत सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित योग अपनाकर तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सहित पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं एसएसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में भी थानाध्यक्षों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ योगाभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के लाभों की जानकारी दी गई।




