अवैध हूटर और लाल-नीली बत्ती पर पुलिस का शिकंजा 35,500 रुपये का चालान
इटावा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

अवैध हूटर और लाल-नीली बत्ती पर पुलिस का शिकंजा 35,500 रुपये का चालान

इटावा -यातायात नियमों के उल्लंघन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद प्रभावी अनुपालन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी यातायात संजय सिंह द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था दौराने चैकिंग 1 वाहन हुंडई वरना पर अवैध रूप से हूटर एवं लाल-नीली बत्ती लगी पाई गई। जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। यातायात नियमों एवं मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त वाहन को नियमानुसार सीज किया गया तथा 14500/- का चालान कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। तथा अन्य वाहन डिजायर का 7500/- रूपये का चालना किया गया साथ ही 1 मोटरसाइकिल बुलेट मोडिफाइड साईलेंसर में 13500/- रूपये का चालान किया गया ।कुल कार्यवाही 35500/- रूपये चालान,1 वाहन सीज किया गया पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहनों पर अवैध रूप से हूटर, लाल-नीली बत्ती अथवा अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग न करें तथा वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




