E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इटावा में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर प्रहार: बोले- “माफिया और अपराधियों के लिए यूपी में सिर्फ जेल या जहन्नुम की जगह”

604 करोड़ की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां; परिवारवाद, वसूली और माफिया राज को लेकर सपा पर साधा निशाना

 

इटावा में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर प्रहार: बोले- “माफिया और अपराधियों के लिए यूपी में सिर्फ जेल या जहन्नुम की जगह”

604 करोड़ की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां; परिवारवाद, वसूली और माफिया राज को लेकर सपा पर साधा निशाना

इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इटावा की धरती से समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन को भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि कभी अपराध और भय की पहचान रखने वाला इटावा आज विकास और सम्मान की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब इटावा का नाम सुनकर लोग दूरी बना लेते थे। यहां आने वाले लोगों को सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी और निवेशक भी माहौल को लेकर आशंकित रहते थे। लेकिन अब प्रदेश में हालात बदल चुके हैं और उत्तर प्रदेश विकास, निवेश और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में माफिया और संगठित अपराध की कमर टूट चुकी है। अगर कोई बेटी या व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा तो उसके लिए सिर्फ दो ही स्थान हैं—जेल या जहन्नुम।” मुख्यमंत्री के इस बयान पर सभा स्थल तालियों और नारों से गूंज उठा।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जमीन से जुड़कर राजनीति की थी, लेकिन बाद में समाजवादी पार्टी की व्यवस्था परिवारवाद और वंशवाद के कारण कमजोर होती चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में नौकरियों में पारदर्शिता नहीं थी और युवाओं को योग्यता के बावजूद परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान दंगे, कर्फ्यू, अपराध और माफिया राज से होती थी। भाजपा सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश की पहचान विकास और निवेश के रूप में बन रही है।

उन्होंने कहा कि पहले कई जिलों की पहचान अपराधियों और माफियाओं के नाम से होती थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश की पहचान “वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट”, “वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज” और “वन डिस्ट्रिक्ट-वन क्यूजीन” जैसी योजनाओं से हो रही है। प्रदेश अब देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा है।

धार्मिक आयोजनों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले रामनवमी, कांवड़ यात्रा, जन्माष्टमी और दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों में बाधाएं आती थीं, जबकि वर्तमान सरकार सुरक्षा और सुविधाओं के साथ इन आयोजनों को सफल बना रही है। उन्होंने कहा, “यूपी में अब न दंगा है, न कर्फ्यू… यूपी में उत्सव है और यूपी में सब चंगा है।”

विपक्ष पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि सरकार की सोच उसकी प्राथमिकताओं को तय करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में विकास कार्यों की उपेक्षा हुई, जबकि भाजपा सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने इटावा को 604 करोड़ रुपये की लागत वाली 128 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में 490 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक और 232 करोड़ रुपये की लागत से 600 बेड के गायनी ब्लॉक का भी उल्लेख किया।

सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नियुक्तियां पूरी तरह मेरिट के आधार पर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बिना सिफारिश और बिना किसी भेदभाव के रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इटावा की जनता ने सरकार पर जो विश्वास जताया है, उसे विकास और सुशासन के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में विकास की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी और इटावा को प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!