भर्थना मे सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं
संबंधित अधिकारियो को दिए निस्तारण के आदेश

डीएम व एसएसपी ने समाधान दीवस मे संयुक्त रूप से सुनीं जन समस्याएं, दिए सख्त निर्देश
इटावा, जनपद इटावा की भरथना तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर तहसील परिसर पहुँचे, जहां दोनों शीर्ष अधिकारियों ने एक-एक आवेदन को ध्यानपूर्वक सुना।
समाधान दिवस के दौरान भूमि-विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, पुलिस से जुड़ी शिकायतों, पेंशन, आवास, प्रमाण पत्र, सार्वजनिक सेवाओं और अन्य विभागीय समस्याओं से जुड़े दर्जनों प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी व एसएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच, गुणवत्तापूर्ण समाधान और निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित राहत देना है, इसलिए किसी भी शिकायत को औपचारिकता में न लें, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। वहीं एसएसपी ने पुलिस से जुड़े मामलों में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि फरियादियों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान तहसील भरथना के प्रशासनिक अधिकारी, राजस्वकर्मी, पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समाधान दिवस शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्प
न्न हुआ।




