बस ने डिवाइडर तोड़ा पीछे से बस को ट्रक को ठोंका
मानिक पुर मोड़ पर हुआ बड़ा सड़क हादसा

मानिकपुर मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा, बस डिवाइडर से टकराई—पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
अभिनन्दन जैन इटावा 
, इटावा
दिल्ली–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनपद इटावा की पक्की बाग मानपुर मोड़ के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस पलटते-पलटते बच गई।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि बस के पिछले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है।
घायलों की संख्या का अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन टक्कर की गंभीरता को देखते हुए कई यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही हैं।
हादसे के कारण मार्ग पर यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया।




