E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
रामकृष्ण मैरिज होम पर धूमधाम से मनाया गया शिवपाल यादव का जन्मदिन
धूम धाम से मनाया गया सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन

रामकृष्ण मैरिज होम पर धूमधाम से मनाया गया शिवपाल यादव का जन्मदिन
मधुसूदन यादव जसवंतनगर
जसवंतनगर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन शुक्रवार को रामकृष्ण मैरिज होम पर सपा नेता सेक्टर प्रभारी सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच क्षेत्रीय विधायक के चित्र के समक्ष केक काटकर और गरीब निर्धनों को कंबल वितरण कर धूमधाम से मनाया गया। सपा नेता सुभाष गुप्ता ने सभी को अपने नेता शिवपाल सिंह यादव के आदर्शों पर चलकर समाज में समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व सभासद रघुवीर सिंह हनुमंत यादव प्रधान, राजीव माथुर सोनू यादव विनोद जैन इकबाल अहमद राकेश जैन के अलावा बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




