E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस ने भैंस की चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बकेवर थाना प्रभारी विपिन मलिक की ताबड़तोड़ कार्यवाही

 

पुलिस ने भैंस की चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

इटावा -पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली।भैस चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।कब्जे से 1 पिकअप, 1 तमंचा 315 बोर , 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 चाकू, 23,500/- रुपये नकद बरामद किये गये वादी देवेन्द्र कुमार पुत्र रुपराम निवासी नागरी लोलपुर थाना बकेवर जनपद इटावा द्वारा थाना बकेवर पर लिखित तहरीरी सूचना दी कि वादी की दो भैंसों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया ।जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं लूट/चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना बकेवर पुलिस द्वारा निवाड़ीकला से गुलाबपुरा जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान 1 पिकअप सवार अभियुक्तों को रोकने का प्रयास किया गया, जिनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से अनियंत्रित गति से वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया । पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्तों सत्यम खटीक पुत्र कल्लू एवं रनवीर सिह पुत्र गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया गया
पकड़े गये व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 अवैध चाकू व 23,500/- रुपये नकद बरामद किये गये । बरामदगी के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन लोगों ने मिलकर नागरी लोलपुर से भैस चोरी की थी जिसे बेचकर प्राप्त रुपयों में से 23,500/- शेष बचे है । जिसके संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 109/26 धारा 303 बीएनएस पंजीकृत है पुलिस टीम विपिन मलिक थानाध्यक्ष बकेवर, उपनिरीक्षक अंकित पटेल, उपनिरीक्षक रजनीश कुमार तिवारी द्वारा कार्यवाही की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!