E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इटावा पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 लाख का गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

चार गांजा तस्कर गिरफ्तार

इटावा पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 लाख का गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

इटावा, 26 अप्रैल। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी, सर्विलांस और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 कुंतल 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक टीयूवी कार, अपाचे मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम बीती रात कचौरा रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में सवार कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पैराडाइज होटल के पास चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजे को छोटे-छोटे पैकेट में तैयार कर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में शाहरूख, सौरभ यादव, ऋषि यादव और भारत सिंह कुशवाहा शामिल हैं। इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी हत्या, लूट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बरामद वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है।
इटावा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!