E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पत्रकार दीपेश गौतम पर जानलेवा हमला, जातिसूचक गालियां देकर मारपीट का आरोप

रेपो करने वालों को किसका संरक्षण

पत्रकार दीपेश गौतम पर जानलेवा हमला, जातिसूचक गालियां देकर मारपीट का आरोप

बकेवर/इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट, लूटपाट और जातिसूचक गालियां देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार दीपेश गौतम पुत्र वनवारीलाल निवासी ग्राम भवानीपुर थाना बकेवर जिला इटावा ने आरोप लगाया है कि खबर चलाने से नाराज कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित दीपेश गौतम अनुसूचित जाति जाटव समाज से हैं तथा वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महासचिव पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 19 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह अपने गांव से बकेवर की ओर जा रहे थे। तभी महेवा-उझियानी हाईवे पुल से पहले वाहन संख्या UP84 AK 5851 से चार लोग उतरे और उनकी बाइक रोक ली।
आरोप है कि संतोष यादव निवासी जिला फिरोजाबाद, आयुष शुक्ला निवासी उझियानी थाना बकेवर, विराट दीक्षित निवासी वहेड़ा थाना बकेवर तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक की चाबी छीन ली और पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनका गला दबाया तथा सीने और पसलियों पर लगातार मुक्के मारे। इस दौरान उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि “तेरी पत्रकारिता भुला देंगे, बहुत खबर चलाता है।”
पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 3600 रुपये भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय मोतीझील इटावा रेफर कर दिया गया।
पीड़ित पत्रकार का कहना है कि उन्होंने थाना बकेवर में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के बाद पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा से न्याय के गुहार लगाई और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!