रेलवे स्टेशन पर महिला थाना पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त पहल, साइबर अपराधों व नए कानूनों की दी जानकारी
इटावा पुलिस की पहल क़ानून की जानकारी देने के लिए स्टेशन पर पैदल गस्त

रेलवे स्टेशन पर महिला थाना पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त पहल, साइबर अपराधों व नए कानूनों की दी जानकारी 
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत महिला थाना पुलिस एवं आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए महिलाओं और बालिकाओं को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) सहित नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कियाकार्यक्रम में छात्राओं एवं युवतियों को शिक्षा को प्राथमिकता देने, नशे से दूर रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं से तत्काल संपर्क करने का संदेश दिया गया।



