परशुराम सेवा समिति का मेधावी सम्मान समारोह 5 जुलाई को
30 जून तक अंक पत्र भेजे

*परशुराम सेवा समिति का मेधावी सम्मान समारोह 5 जुलाई को, 30 जून तक अंक पत्र भेजे*

इकदिल, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) के तत्वाधान में मेधावी सम्मान समारोह 5 जुलाई आयोजित किया जायेगा l उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड व यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के वर्ष 2026 में 80 प्रतिशत तक अंक पाने वाले सभी वर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं को परशुराम सेवा समिति प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करेगी l प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने सूचित किया है कि छात्र-छात्राएं एक पासपोर्ट साइज की फोटो व अंक पत्र की फोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी 30 जून तक समिति के प्रदेश कार्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में जमा करें l अथवा मोबाइल नम्बर 9412185887 व्हाट्सप्प पर भी भेज सकते हैं l




