E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

छूटे हुए गाटा संख्याओं की फार्मर रजिस्ट्री तुरंत कराये किसान: तहसीलदार अभिजीत गौरव

बिना फार्मर रजिस्ट्री सरकारी योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ

छूते हुए गाटा संख्याओं की फार्मर रजिस्ट्री तुरंत कराये किसान: तहसीलदार अभिजीत गौरव

 

*बिना फार्मर रजिस्ट्री सरकारी योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ

*विशेष अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन पर सोमवार से शुक्रवार तक होंगी फार्मर रजिस्ट्री

 

*मधुसूदन यादव*

जसवंतनगर।जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला के निर्देश पर क्षेत्र की हर ग्राम पंचायत भवन पर संबंधित ग्रामों के गाटा संख्याओं की अंश निर्धारण एवं त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण में संशोधन की शत प्रतिशत कार्रवाई हेतु एक विशेष अभियान के अंतर्गत सोमवार से शुक्रवार तक किसान फार्मर रजिस्ट्री कराकर उनका भूलेख पोर्टल पर अंकन किया जाएगा जिससे कि किसानों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। तहसीलदार अभिजीत गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन पर खुली बैठक में राजस्व अधिकारियों और लेखपाल की उपस्थिति में संबंधित ग्रामों के छूते हुए किसानों की गाटा संख्याओं की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि सभी किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक रूप से करवा लें। जिन किसानों के खेतों की गाटा संख्या की फॉर्म रजिस्ट्री नहीं होगी वह किसी भी सरकारी योजना जैसे किसान सम्मान निधि,खाद उपलब्धता, निशुल्क बीज वितरण योजना जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत धनुवा में लेखपाल विशाल गुप्ता, रायनगर में श्रीमती पूनम कुरसेना में लेखपाल आकांक्षा नसीरपुर ग्राम पंचायत भवन पर जहीर खान, धरबार में मनोज कुमार यादव,मंगलवार को महामई में नायब तहसीलदार नेहा सचान, खेड़ा बुजुर्ग में लेखपाल राघवेंद्र प्रताप सिंह तिजौरा में पंकज चतुर्वेदी बाउथ में जयपाल सिंह, सरामई में राहुल यादव, बुधवार को नगला तौर में सौरभ कुमार कोकावली में आकांक्षा मिश्रा सिरहोल में कविता त्रिपाठी सिसहाट में जहीर खान, गुरुवार को जसवंतनगर में समशेर बहादुर सिंह सराय भूपत में मनीष दुबे भैंसरई में मनदीप कुमार श्रीवास्तव,अधियापुर में इंद्रेश कुमार मलाजनी में दीपक यादव ग्राम कैस्त में अनुराग यादव, शुक्रवार को जसोहन में अरुण यादव नगला रामसुंदर में श्रीमती गीता कुशवाहा नगला सलहदी में राहुल यादव धौलपुर में मुनेश यादव परसौआ में अरुण कुमार सिंह और अजनौरा में राघवेंद्र प्रताप सिंह ग्राम पंचायत भवनों पर मौजूद रहकर संबंधित पंचायत ग्रामों के अब तक छूटे किसानों के गाटा संख्याओं की फार्मर रजिस्ट्री कराएंगे। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या को किसान हित में निदान कर सहयोग करेंगे। तहसीलदार अभिजीत गौरव ने क्षेत्र के सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री करने की अपील की है।

 

फोटो: फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी देते तहसीलदार अभिजीत गौरव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!