शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा वरनपुर पंचायत भवन
प्रयागराज के ग्राम वरन पुर पंचायत भवन मे फहराया तिरंगा

शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा वरनपुर पंचायत भवन


प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम वरनपुर के पंचायत भवन में विनोवा भावे समिति द्वारा राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समिति के अध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य एवं पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
तिरंगा फहराते ही पंचायत भवन परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
समिति अध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए राष्ट्रहित और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता-अखंडता बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मदन लाल, आकाश कोल, ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद, मंगल प्रसाद, प्रयाग सिंह, पंचम लाल, विजय कुमारी, रेखा देवी, प्रवेश कुमारी, निर्मला, राजकुमार, लक्ष्मी देवी, रामरति देवी, उर्मिला देवी, कुसमा देवी, फूलबती देवी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।




