फौजी ढाबा पर लूट मारपीट करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
घेरा बंदी कर पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भ

- फौजी ढाबा पर लूट मारपीट करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

इटावा -पुलिस द्वारा फौजी ढाबा पर लूट/मारपीट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।कब्जे से लूटे 16,000/- रुपये नगद, 1 क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन, 1 कुल्हाड़ी, 7 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त कार महिन्द्रा स्कार्पियो बरामद की गई। थाना जसवन्तनगर पर तहरीर दी कि 10 मार्च 2026 को रात्रि लगभग 9 बजे जब वह अपने फौजी ढाबा (आगरा-कानपुर हाईवे मलाजनी) पर मौजूद थे, उसी समय चार व्यक्ति ढाबे पर आये और खाना पैक करने को कहा। जब उनसे खाने का पैसा माँगा गया तो उन्होंने तलवार, फरसा व लोहे की रॉड निकालकर वादी व होटल कर्मचारियों पर हमला कर दिया तथा ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने गद्दी से नगदी व एक मोबाइल फोन (वीवो) छीन लिया तथा वादी की लाइसेंसी रायफल व कारतूस छीनकर स्कार्पियो कार से भाग गये। पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा वादी को जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन सीओ राम गोपाल शर्मा के नेतृत्व में रात्रि को थाना जसवन्तनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कुरसैना पर चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि फौजी ढाबा पर मारपीट व लूट की घटना कारित करने वाले व्यक्ति स्कार्पियो गाड़ी के साथ जौनई फार्म के पास खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर हाइवे किनारे जौनई फार्म के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग पटना साहिब गुरुद्वारा से दर्शन कर वापस अपने घर लुधियाना जा रहे थे। रास्ते में इटावा के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। खाना व पैसे को लेकर ढाबा मालिक से विवाद हो गया, जिस पर गुस्से में आकर उन्होंने मारपीट की। इसी दौरान ढाबा मालिक की लाइसेंसी रायफल छीन ली, एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा ढाबे की गोलक से लगभग ₹16,000 निकाल लिये। पहचान छुपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। भागते समय उन्होंने रायफल से एक फायर किया तथा बाद में रायफल को हाइवे किनारे फेंक दिया, जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।पुलिस थानाध्यक्ष कमल भाटी थाना जसवंतनगर, उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, टीम द्वारा कार्यवाही की गई




