कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सीडीओ ऑफिस मे डाला ताला एवं महामहिम राजपाल को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा।
मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतानों को लेकर कांग्रेसियों ने विकास भवन का घेराव कर मुख्य विकास अधिकारी के कमरे में ताला डाला

मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतानों को लेकर कांग्रेसियों ने विकास भवन का घेराव कर मुख्य विकास अधिकारी के कमरे में ताला डाला
महामहिम राजपाल को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा।

इटावा। मनरेगा मज़दूरों को 75 दिनों से मजदूरी न मिलने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में आज कांग्रेस जनों ने विकास भवन का घेराव करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया कि केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ मज़दूर विरोधी बीजेपी सरकार ने उत्तर प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले लगभग 1 करोड़ मज़दूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से उनकी मज़दूरी का भुगतान नहीं किया है। आज की तारीख़ में उत्तर प्रदेश में लगभग 2 हज़ार करोड़ रुपये का मनरेगा का भुगतान लंबित है। इसके साथ ही इस योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोज़गार सेवकों सहित लगभग 40,000 संविदा कर्मियों को भी पिछले 8 महीनों से औसतन उनका मानदेय नहीं दिया है।
ऐसी गंभीर परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से मांग करती है कि शीघ्रातिशीघ्र उक्त भुगतानों को कराने का कष्ट करें। अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी ग़रीब मनरेगा मज़दूरों के हित में देश एवं प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, करण सिंह राजपूत, प्रशांत तिवारी, अरुण यादव, कुसुम लता उपाध्याय, अमित त्रिपाठी ‘अंबुज’ आशाराम कठेरिया, विष्णुकान्त मिश्रा, सुनीता कुशवाहा,आसिफ जादरान,अनुराग कर्ण दीक्षा शुक्ला,अंसार अहमद,सुहेल वारसी,रणवीर सिंह यादव,सिद्धनाथ यादव एडवोकेट,सरन ऋषिश्वर,सुरेंद्र सिंह चौहान,अजहरुद्दीन,कान्ती एवं शारदा आदि उपस्थित रहे।




